मसाला विकास एजेंसी
मसाला विकास एजेंसी
मसाला विकास एजेंसी (एस डी ए)
भारत सरकार ने प्रमुख मसाला उत्पादक क्षेत्रों में वहाँ के मसालों के समग्र विकास हेतु दस मसाला विकास एजेंसियों का गठन अधिसूचित किया है। इन एजेंसियों की अध्यक्षता संबंधित राज्य सरकार के मुख्य सचिव करेंगे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, राज्य/केंद्रीय कृषि/बागवानी मंत्रालय, अन्य संबंधित केंद्रीय/राज्य संगठनों, कृषि विश्वविद्यालय, उस क्षेत्र के स्पाइसेस बोर्ड सदस्य और मसाला कृषकों, व्यापारियों तथा निर्यातकों जैसे उद्योग के विभिन्न पणधारी इसके सदस्य होंगे। यह एजेंसी इस क्षेत्र के मसालों के उत्पादन, घरेलू विपणन, गुणवत्ता और निर्यात संवर्धन से जुड़े मामलों को पहचान लेगी और कार्यक्रम बनाएगी। एस ड़ी ए के गठन को सुकर बनाने और एस ड़ी ए द्वारा रूपायित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु स्पाइसेस बोर्ड के कार्यालयों का पुन:गठन किया गया है। तदनुसार, देश के प्रमुख मसाला उत्पादन केन्द्रों में बोर्ड के 11 प्रादेशिक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। एस ड़ी ए द्वारा पहचान लिए गए कार्यों का कार्यान्वयन उस एस ड़ी ए से जुड़े बोर्ड के प्रादेशिक कार्यालय [आर ओ] द्वारा बोर्ड के अनुमोदन के अधीन राज्य सरकार के समन्वयन के साथ किया जाएगा। एस ड़ी ए स्पाइसेस बोर्ड के समग्र प्राधिकार, पर्यावेक्षण और नियंत्रण के अधीन काम करेंगे।
केसर उत्पादन और निर्यात विकास एजेंसी (स्पेडा)
भारत सरकार ने राजपत्र की अधिसूचना, दिनांक:18 मार्च 2015 द्वारा जम्मू व कश्मीर राज्य में केसर उद्योग के समग्र विकास हेतु “केसर उत्पादन व निर्यात संवर्धन एजेंसी (स्पीडा)” नामक एक विशिष्ट समिति का गठन भी अधिसूचित किया है। एजेंसी का मुख्यालय श्रीनगर होगा और वाणिज्य सचिव, भारत सरकार इसके अध्यक्ष तथा जम्मू व कश्मीर के मुख्य सचिव सह-अध्यक्ष होंगे। एजेंसी के सदस्यों में वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय, जम्मू व कश्मीर राज्य सरकार, कृषि मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, स्पाइसेस बोर्ड, आईसीएआर, अन्य संबंधित केंद्रीय/राज्य संगठन और उद्योग के विभिन्न पणधारक जैसेकि केसर के उत्पादक, व्यापारी और निर्यातक होंगे। स्पेडा, केसर के प्रसंस्करण, पैकिंग, मालगोदाम, अनुसंधान की उपयुक्त अवसंरचना सृजित करने और गुणवत्ता मूल्यांकन प्रयोगशाला स्थापित करने हेतु सहायता और प्रोत्साहन भी प्रदान करेगा। स्पेडा केंन्द्रीय सरकार के अधीन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत अधीनस्थ एजेंसी के रूप में कार्य करेगा और स्पाइसेस बोर्ड के समग्र प्राधिकार, पर्यवेक्षण व नियंत्रण में कार्य करेगा। एस ड़ी ए और एस पी ई ड़ी ए का ब्यौरा निम्नानुसार है:
क्र.सं | राज्य | अवस्थिति | एजेंसी का नाम | मसाले | शामिल क्षेत्र/ राज्य |
1
| आंध्र प्रदेश | गुंटूर | गुंटूर एसडीए | मिर्च, हल्दी, इमली, कालीमिर्च, करीपत्ता | आंध्र प्रदेश और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
2
| तमिलनाडु | ईरोड | ईरोड एसडीए | हल्दी, मिर्च, कालीमिर्च , छोटी इलायची, करीपत्ता, इमली, शाकीय मसाले, लौंग, जायफल, धनिया | तमिलनाडु और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
3
| कर्नाटक | हावेरी | हावेरी एसडीए | कालीमिर्च , मिर्च, इलायची, अदरक, हल्दी, कोकम, धनिया | कर्नाटक और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
4
| महाराष्ट्र | मुंबई | मुंबई एसडीए | हल्दी, मिर्च, कोकम | महाराष्ट्र और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
5
| गुजरात | ऊंझा | ऊंझा एसडीए | जीरा, बड़ी सौंफ, धनिया, मेथी, मिर्च, लहसुन, अजोवन, सोआ बीज | गुजरात और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
6
| राजस्थान | जोधपुर | जोधपुर एसडीए | धनिया, मेथी, बड़ी सौंफ, जीरा | राजस्थान और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
7
| उत्तर प्रदेश | बाराबंकी | उत्तर प्रदेश एसडीए | पुदीना | उत्तर प्रदेश और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
8
| मध्य प्रदेश | गुना | गुना एसडीए | लहसुन, घनिया | मध्य प्रदेश और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
9
| असम | गुवाहटी | गुवाहटी एसडीए | अदरक, कालीमिर्च, हल्दी, मिर्च, बड़ी इलायची, तेजपात | असम और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले
|
10
| सिक्किम | गान्तोक | गान्तोक एसडीए | बड़ी इलायची, अदरक, मिर्च, हल्दी | सिक्किम और स्पाइसेस बोर्ड द्वारा यथा अधिसूचित आसपास के क्षेत्र के अन्य मसाला उत्पादक जिले |
11 | जम्मू व कश्मीर | श्रीनगर | केसर उत्पादन व निर्यात विकास एजेंसी (स्पेडा) | केसर | जम्मू व कश्मीर |